अग्निपीड़ित 12 परिवारों को विधायक ने वितरित किए सहायता राशि के चेक
मोतिहारी जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चकिया अंचल कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अग्निकांड से प्रभावित 12 परिवारों को सरकारी सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने लाभुकों के बीच सहायता राशि का वितरण करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रभावित लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।।।।। #Todays_24_Crime_News #motiharinewsupdate #बीजेपबिहार #BJPGovernment #bjpmotihari
Patna Rural, Patna | Jun 20, 2026