महसी: रामगांव पुलिस ने ₹60 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
रामगांव पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से ₹60 लाख की 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस ने कासिमपुरा निवासी तस्कर शाहरुख पुत्र कयूम को गिरफ्तार किया है। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्कर को न्यायालय भेज दिया है।