महसी: रामगढ़ी के प्रधान प्रतिनिधि ने फर्जी मुकदमें में फसाने का पुलिस पर लगाया आरोप, डीएम को सौंपा शिकायती पत्र।।
बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ी के प्रधान प्रतिनिधि मती उल्लाह ने डीएम कार्यालय पहुंच पुलिस पर फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप लगाया है। प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि उन्होंने ओडीएफ प्लस के तहत सरकारी जमीन पर नाली और फिल्टर चैंबर बनावाया है। गांव के लोगों ने आपत्ति की और पैमाइश कराई गई। मामला शांत हो गया। बावजूद इसके फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।