महसी: गिरदा से एक वारंटी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि देशराज पुत्र बृजराज सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासी गिरदा को उप निरीक्षक यतीन्द्र सिंह, कांस्टेबल बालमुकुंद यादव ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी की गई।