महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियान चलाकर तीन वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने मंगलवार दोपहर न्यायालय के आदेश पर अभियान चलाकर तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि देशराज पुत्र रामपाल निवासी बसावन बेली, उदयराज पुत्र बचनू, विजयराज पुत्र बचनू निवासी सांवली पुरवा को उप निरीक्षक बेचन प्रसाद, कांस्टेबल पिंटू यादव, संतोष चौधरी ने गिरफ्तार किया। न्यायालय भेजा गया।।