महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने बार्डर क्षेत्र के संवेदनशील गांव में किया फ्लैग मार्च।
खैरीघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अगुवाई में सीओ महसी अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने लखीमपुर बॉर्डर से सटे संवेदनशील गांव में फ्लैग मार्च किया। अपराधियों के घर पहुंच कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने कहा - आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपराधी अपने आप को कानून के हवाले कर दें।