सूरतगढ़: मानकसर फ्लाईओवर के पास नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया, 1 किलो अफीम और 15 किलो डोडा पोस्त बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज
सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने एएनटीएफ टीम के साथ कार्रवाई कर मानकसर फ्लाईओवर के पास एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार दोपहर बताया कि आरोपी गजसिंहपुर क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से 1 किलो अफीम और 15 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी ने नशा कहीं से लाने की बात बताई है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।