सिरसागंज: गैंगस्टरों पर प्रशासन का शिकंजा: पुलिस और राजस्व टीम ने सिरसागंज में 3 गैंगस्टरों की अवैध संपत्ति जब्त की
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने शातिर अपराधी चोब सिंह और उसके भाइयों भूरईया व श्रीदयाल निवासीगण सोथरा रोड सिरसागंज की अवैध रूप से अर्जित करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर सरकारी कब्जे में ले लिया।