चौमूं: चोंमू क्षेत्र के कालाडेरा RIICO क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, बड़ा हादसा टला
Chomu, Jaipur | Jul 3, 2026 चोंमू क्षेत्र के कालाडेरा के RIICO औद्योगिक क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश के दौरान रीको इलाके की कई सड़कों में गहरी गड्ढे हो रखे हैं। गहरे गड्ढे में ट्रक चालक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया।