कानपुर हाइवे कर्रापुर स्थित राजा ढाबा के सामने शनिवार सुबह 8:00 बजे हाईवे किनारे खून से सने बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर पुरुष का शव बरामद किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।