प्रशासक सरपंच मोहम्मद जाहीद कुरेशी के प्रयास के चलते ददरेवा में भरने वाले जाहरवीर वीर गोगापीर के लक्खी मेले में विशेष पूजा स्थल बनाने का बेहतरीन व धार्मिक कार्य हुआ सम्पन्न है। कुरेशी ने कहा कि पूर्व पूजा यहां खुले ग्राउंड में ही पूजा की जाती थी, मगर अब श्रद्धालु भक्तों के लिए 31 हवन कुंड बनाए गये है, चारों ओर शानदार इंटरलॉक निर्माण कार्य करवाया गया है।