रफीगंज: पौथु थाना क्षेत्र के युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, फांसी लगाए जाने की आशंका
पौथु थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है। रविवार रात्रि 8:00 पौथू थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम करा कर शव को पुलिस परिजनों को सौंप दिया गया।