जगदलपुर: रोटरी क्लब जगदलपुर और भगवान महावीर विकलांग सेवा संस्था ने सक्षम कृत्रिम हाथ एवं पैर शिविर का आयोजन किया
रोटरी क्लब जगदलपुर एवं भगवान महावीर विकलांग सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 1 बजे “सक्षम” कृत्रिम हाथ एवं पैर शिविर का आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर नक्सल प्रभावित पीड़ितों एवं दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बीजापुर, सुकमा एवं कोंडागांव जिलों से पीड़ितजन पहुंचे।