भरतपुर: भरतपुर में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे रही
भरतपुर। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर में अधिकतम तापमान 42.8°C और न्यूनतम 26.1°C दर्ज हुआ। शाम 6 बजे मोबाइल पर आंधी, बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट आया। अलर्ट के तुरंत बाद 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली और हल्की बारिश शुरू हो गई।