फल मंडी में घुसकर कोरोबारी को मारी गोली:साइलेंसर लगाकर बदमाश ने की फायरिंग
पटना के फल मंडी में घुसकर बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें पीएमसीएच में ले जाया गया है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम भी पहुंची। जिस जगह पर गोली चली है, उसे घेर कर पड़ताल की जा रही है।
जब गोली चली उस वक्त किसी तरह की आवाज नहीं आई। आशंका जताई जा रही है कि साइलेंसर गन का इस्तेमाल किया गया है। घटना बहादुरपुर बाजार समिति की है।
Bihar, India | Jul 8, 2026