गुरुआ: गुरुआ प्रखंड में श्रद्धा के साथ चैती छठ का खरना पर्व संपन्न हुआ
Gurua, Gaya | Apr 2, 2025 चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार की साम 8 बजे गुरुआ प्रखंड में श्रद्धालु व्रतियों ने विधिपूर्वक खरना अनुष्ठान संपन्न किया। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने संध्या समय गुड़-चावल की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत की।