गुरुआ: गुरुआ थाना में अनावश्यक घूमने वालों पर सख्ती, थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने दी जानकारी
Gurua, Gaya | Mar 30, 2025 पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेशानुसार अब थानों में बेवजह आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसी कड़ी में गुरुआ थाना अध्यक्ष सरफराज इमाम ने रविवार की दोपहर 2 बजे बताया कि थाने में दलाली करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।