गुरुआ: सरईटांड गांव में मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Gurua, Gaya | Apr 1, 2025 गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरईटांड गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च को आपसी विवाद के चलते गांव में मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपित मिथुन कुमार और निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।