गुरुआ: प्रखंड में नहाय-खाय के साथ चैती छठ पूजा की हुई शुरुआत
Gurua, Gaya | Apr 1, 2025 आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ पूजा की शुरुआत मंगलवार की सुबह 6 बजे से नहाय-खाय के साथ हो गई। गुरुआ प्रखंड के सूर्य मंदिर तालाब भुरहा, बैजूधाम समेत मोरहर नदी स्थित छठ घाटों पर व्रतियों ने पवित्र स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना की।