गुरुआ: गुरुआ पुलिस ने धोकड़ा गांव से वारंटी को किया गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 30, 2025 गुरुआ थाने की पुलिस ने धोकड़ा गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार की दोपहर 1:00 जेल भेज दिया।