छपरा: डीएम और जिला सत्र न्यायाधीश ने कार्यालय परिसर में जनगणना में स्वगणना कर निभाई जिम्मेदारी
Chapra, Saran | Apr 20, 2026 प्रधान जनगणना अधिकारी सह डीएम वैभव श्रीवास्तव के निदेश पर भारत की जनगणना के लिए जारी स्वगणना को अभियान के रूप में लिया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार की दोपहर 12 बजें के लगभग स्व गणना डीएम वैभव श्रीवास्तव और जिला सत्र न्यायाधीश पुणीत कुमार गर्ग ने किया और लोगों को भी इस अभियान के तहत स्व-गणना करने का आग्रह किया।