गभाना: गभाना तहसील में एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर
गभाना तहसील में गुरुवार दोपहर दो बजे एसडीएम हरिश्चंद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं के समाधान की समीक्षा की। तहसील सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समय से समाधान कराया जाए।