माखन नगर: विधायक ने सातरास्ते पर अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को बांटे सहायता राशि के चेक
Makhan Nagar, Hoshangabad | Nov 6, 2026
सातरास्ते पर पीली गुमठी व्यापारी संघ की कुछ दुकानों में विगत दिनों हुए अग्निकांड से हुए नुकसान के बाद प्रभावित व्यापारियों को राहत प्रदान की गई। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने पीड़ित व्यापारियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।