पातेपुर: महथी धर्मचंद पंचायत का कचरा प्रोसेसिंग यूनिट बना लोगों का आशियाना, अवैध कब्जा कर बनाया आवास
पातेपुर के महथी धर्मचंद पंचायत में लाखों की लागत से बना कचरा प्रोसेसिंग यूनिट पर लोगों ने जबरन कब्जा जमा लिया है। स्थानीय मुखिया की मिलीभगत से लोगों ने पूरे यूनिट को ही अपना आशियाना बना लिया। बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कचरा का उठाव तथा प्रोसेसिंग कार्य नहीं होता है। भवन में कचरा की जगह बेड, कुर्सी एवं बाइक व अन्य सामान है।