भगवानपुर: शिक्षकों के लिए सख्त फरमान: स्कूल में मोबाइल मिला तो वेतन स्थगित, आदेश की अनुपालन का पड़ताल
भगवानपुर प्रखंड के सरकारी स्कूलों में ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को जारी आदेश में निर्देश दिया कि ई-शिक्षाकोष पर हाजिरी बनाने के बाद शिक्षक अपना मोबाइल विद्यालय प्रधान को सौंप दें। उल्लंघन करने पर वेतन स्थगित करने की कार्रवाई की जाएगी।