जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 04.07.2026 को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई तथा बिंदुवार सभी एजेंडों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
पर्यवेक्षण गृह में अतिरिक्त होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति करने तथा विशिष्ट दत्तक संस्थान में विशेष बच्चों को लंबे समय तक अच्छे ईलाज हेतु कार्य योजना तैयार करने का निदेश दिया गया।
चरणबद्ध तरीके से अभिभावकों के साथ काउंसिलिंग कर बच्चियों को यथाशीघ्र पुनर्वासित करने का निदेश दिया गया।
गृह के बच्चों से उनकी रुचि की जानकारी प्राप्त कर उसी के अनुसार उन्हें संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिलाने का निदेश दिया गया।
#childprotection
#ChildWelfare
#committee
#meeting
#DM
#saran
#chapra
Social Welfare Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
13 views | Saharsa, Bihar | Jul 4, 2026