गुन्नौर: गांव मोलनपुर डांडा के मजरा धर्मपुर में शादी समारोह के बाद 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा के मजरा धर्मपुर निवासी वीरपाल की पुत्री रजनी बरात गांव सिंघोला दौलत सिंह से आई थी। शादी की सभी रस्में धूमधाम से संपन्न हुई। इसके बाद दावत का आयोजन किया गया जिसमें करीब 300 से 400 लोगों ने भोजन किया। बताया जाता है कि भोजन करने की कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। करीब 150 से अधिक लोग बीमार हो गए।