भोरे: भोरे में दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न, मां दुर्गा की प्रतिमाओं का कल होगा विसर्जन; पुलिस विधि व्यवस्था के लिए मुस्तैद
भोरे प्रखंड में दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना कि सुचना नहीं मिली।कल बुधवार को विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का प्रशासन की मौजुदगी में विसर्जन कराया जाएगा।जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने पूर्व से ही चाक-चौबंद व्यवस्था की है। शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया था।