सादाबाद: विनोबा नगर चौराहे पर ओवरटेकिंग को लेकर ऑटो चालक और कार सवार के बीच हुई मारपीट, दोनों हुए घायल
विनोबा नगर चौराहे पर एक ऑटो और कार चालक के बीच ओवरटेक को लेकर मारपीट हो गई। जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस झड़प में ऑटो और कार घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।