गुरारू: सोनडीहा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में युवती गंभीर रूप से घायल, पैर में फ्रैक्चर
Guraru, Gaya | Mar 25, 2026 कोंच थाना क्षेत्र की कनौसी पंचायत अंतर्गत सोनडीहा गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवती को इलाज के लिए गुरारू स्थित खुशबू क्लीनिक में भर्ती कराया गया।जानकारी अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र के मनन बिगहा गढ़ निवासी मुन्नू मांझी की 18 वर्षीय पुत्री सोहरी कुमारी है।