सिराथू: रामायण सुनने जा रही 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले सिद्धार्थ तिवारी को पुलिस ने लोहंदा गांव के पास पकड़ा
बृहस्पतिवार दोपहर सैनी थाना पुलिस ने इलाके के लोहंदा गांव के पास से पाक्सो एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त सिद्धार्थ तिवारी उर्फ धुन्नू लोहंदा गांव का ही रहने वाला है।थाना सैनी में वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि उसकी 8 साल की बच्ची के साथ अभियुक्त ने दुष्कर्म किया है।गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस थाने लाई और लिखा पढ़ी कर चालान भेज दिया।