लातेहार: सदर अस्पताल में सांसद प्रतिनिधि डॉ चंदन ने घायल युवक के जबड़े और दांतों का किया इलाज
शहर के चन्दन डीह पहाड़ पूरी चर्च के पास शनिवार की देर शाम करीब सात बजे दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया।उक्त युवक मेन रोड निवासी विनीत विशाल गुप्ता बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में युवक के सर और जबड़ा मे चोट लगी है।स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया।