धौलपुर: शनिवार को धौलपुर आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, जल स्वावलम्बन की ईआरसीपी आभार सभा को करेंगे संबोधित
धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जल स्वावलम्बन ईआरसीपी यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 फरवरी शनिवार को शाम 7 बजे धौलपुर जिले के सैंपऊ पहुंचेंगे। सैंपऊ में स्वागत कार्यक्रम के बाद शाम 8 बजे धौलपुर आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धौलपुर में ईआरसीपी आभार सभा को सम्बोधित करेंगे