धौलपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का धौलपुर प्रस्तावित दौरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाराशर ने दी जानकारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ERCP को लेकर कल से दो दिवसीय पूर्वी राजस्थान दौरे पर रहेंगे। अलवर से शुरुआत करेंगे। कल शाम को कैथरी होते हुए धौलपुर में प्रवेश करेंगे। धौलपुर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन करौली होते हुए जाएंगे, इस दौरान जगह-जगह आभार सभाएं होंगी।