धौलपुर: खड़ी ट्रेन से बैटरी चोरी कर खरीदने व बेचने वाले 5 आरोपियों को आरपीएफ पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से माल बरामद
15-20 दिन पहले अज्ञात चोरों ने मनियां स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से 49 बैटरी चोरी की थी। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कबाड़े की दुकान से मनियां स्टेशन पर खड़े स्टेवल रैक से चोरी की गई बैटरियों को खरीदते तीन कबाड़ियों व बेचते दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।