धौलपुर: मुक्तिधाम में नहीं बनेंगे पूर्व जनों के चबूतरे प्रस्ताव खारिज नगर परिषद की बैठक में हंगामा
धौलपुर। शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में नगर परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में सफाई व्यवस्था से नाराज पार्षदों ने हंगामा करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। जिसके बाद बैठक में पेश किए गए एजेंडे में 9 मांगों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।