धौलपुर: गोपालपुर गांव में नाली के पानी की निकासी बंद करने को लेकर हुई मारपीट
धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।