झुंझुनू: झुंझुनू के रोड नंबर एक पर हार्डवेयर की दुकान में अज्ञात चोरों ने की चोरी की वारदात
झुंझुनू के रोड नंबर एक पर स्थित लखन केजरीवाल की हार्डवेयर शॉप पर शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से दुकान में घुसकर दुकान के गल्ले में रखें करीब ₹7000 तो वहीं दूसरी दुकान में रखे करीब ₹12000 कुल 19 हजार रुपए अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए,पीड़ित लखन केजरीवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है