झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी में विरोध का अनूठा तरीका, झील बनी सड़क पर कुर्सियां डालकर बैठे लोग, वाहनों की लगी लंबी कतारें
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र का है। जहां प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ स्थानीय लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य सड़क मार्ग पर महीनों से जमा पानी की समस्या से तंग आकर लोगों ने सड़क पर ही कुर्सियां डालकर धरना दे दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा सड़क मार्ग जाम हो गया।