झुंझुनू: सेड़वा एसडीएम पर कार्रवाई न होने के कारण झुंझुनू में चिकित्सकों ने सरकारी अस्पताल में किया कार्य बहिष्कार
झुंझुनू जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बीडीके में शनिवार सुबह 9:00 से 11:00 तक दो घंटे का सरकारी चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार किया, चिकित्सकों ने बताया कि जैसलमेर के सेड़वा में चिकित्सक के साथ उपखंड अधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया जिसके चलते राजस्थान भर में चिकित्सक उपखंड अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज होगा