झुंझुनू: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मंडावा मोड़ पर वितरित किए हेलमेट
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से झुंझुनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र व यातायात प्रभारी हरफूल सिंह के नेतृत्व में हितेश बुडानिया की पुण्यतिथि पर शनिवार सुबह 11:00 के आसपास मंडावा मोड़ पर हेलमेट वितरण किए गए,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और आए हुए अतिथियों ने बताया अगर इस हेलमेट वितरण के कार्यक्रम से किसी एक की भी जान बचती है तो हमारा उद्देश्य सफल होता है