मधेपुरा: जिला जज ने सिविल कोर्ट परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया पौधरोपण, न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता रहे मौजूद
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मधेपुरा के सिविल कोर्ट परिसर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज बलराम दुबे ने स्वयं पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों ने भी भाग लिया।