बटियागढ़: जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, बटियागढ़ के बेली गांव की घटना
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बेली गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, बताया जा रहा म्रतक यूनुस खान उम्र 18 वर्ष निवासी बेली अपने खेत मे चल रहे मकान निर्माण कार्य की देखरेख करने गया था जिसे सोते समय किसी कीड़े ने काट लिया,सुबह जब परिजन खेत पँहुचे तो आटो द्वारा अस्पताल ले गए लेकिन नीमन तिराहे पँहुचते ही मौत हो गई।