बटियागढ़: ठगी के आरोपी पिता-पुत्र को फतेहपुर चौकी पुलिस ने हटा न्यायालय में किया पेश
बटियागढ़ ब्लाक के मगरोंन थाना अंतर्गत फतेहपुर चौकी पुलिस द्वारा रविवार को ठगी के एक मामले में दो आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ़्तार किया जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत आज हटा न्यायालय में पेश किया गया है,आरोपियों में जयदेव शर्मा 74 वर्ष और पुत्र टिंकू शर्मा उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी कोटा राजस्थान शामिल हैं, जिनके कब्जे से पुलिस ने 3 लाख 27 हजार रकम भी बरामद की