बटियागढ़: फतेहपुर के मम्मा झिरिया से पुरातात्विक शिलालेखो को बटियागढ़ नायब तहसीलदार ने दमोह संग्रहालय भेजा
बटियागढ़ ब्लाक के फतेहपुर के मम्मा झिरिया नामक स्थल पर पड़े पुरातात्विक शिलालेखो को आज नायब तहसीलदार बटियागढ़ योगेंद्र चौधरी द्वारा व्यवस्थित कर दमोह स्थित रानी दुर्गावती पुरातत्व संग्रहालय भेजा गया है।पिछले दिनों दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने भृमण के दौरान इन पुरातात्विक शिलालेख और पत्थरो को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद आज कार्यवाही की गई।