बटियागढ़: फतेहपुर अजब धाम मन्दिर प्रबंधन से लाखों की ठगी करने वाले पिता-पुत्र फतेहपुर चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े,3 लाख 27 हजार बरामद
राजस्थान के मार्बल व्यवसायी बनकर फतेहपुर अजब धाम मन्दिर प्रबंधन से 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले दो आरोपी पिता-पुत्र को फतेहपुर चौकी पुलिस ने मप्र के टीकमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया मामला 13 अगस्त 2022 का है, दोनो आरोपी अपना नाम बदलकर फतेहपुर मन्दिर पँहुचे और यंहा निर्माण कार्य के लिए मार्बल देने के नाम पर करीब 3 लाख 30 हजार की रकम लेकर फरार हो गए थे