रविवार शाम 4 बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कांसपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति कल्लू पुत्र जगवीर निवासी नगरीय खनू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी दातागंज भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।