हल्द्वानी में रात के समय पुलिस ने शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। तिकोनिया चौराहे पर एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और कोतवाल विजय मेहरा पुलिस टीम के साथ चेकिंग करते नजर आए। एएसपी/सीओ अमित सैनी के अनुसार अभियान के दौरान अब तक 20 से अधिक वाहन सीज किए जा चुके हैं और चालान की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का फोकस रैश ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, सड़क पर हुड़दंग करने वाले और अवांछित गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर है। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को रात 11 बजे के बाद बिना जरूरी काम के बाहर न निकलने दें। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सड़कों पर हुड़दंग या इस तरह की गतिविधियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Haldwani #HaldwaniPolice #UttarakhandPolice #PoliceChecking #NightChecking #TrafficChecking #TrafficPolice #RoadSafety #RashDriving #DrinkAndDrive #TrafficRules #VehicleSeized #PoliceAction #CrimePrevention #LawAndOrder #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #PoliceNews #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Sep 13, 2026