सादाबाद: सहपऊ क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक के खिलाफ दी तहरीर
सहपऊ क्षेत्र के गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी गत दिनों अचानक लापता हो गई। परिजनों के द्वारा नाते रिश्तेदारियों में किशोरी को काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। फिर परिजनों को जानकारी हुई गांव का एक ही एक युवक सौरभ उसे बहला फुसला कर ले गया है, जिसके बाद परिजनों के द्वारा थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।