कसडोल: कसडोल में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमसभरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
कसडोल क्षेत्र में सुबह से लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है और ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत की सांस ली।वहीं, इस समय हो रही बारिश किसानों के लिए भी किसी सौगात से कम नहीं है। समय पर हुई वर्षा से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे धान सहित खरीफ फसलों